बुधवार देर रात नानाखेड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई । युवक अपने बर्थडे की पार्टी मनाने घर से तीन दोस्तों के साथ निकला था । लौटते समय रात करीब 12 बजे उनकी कार बिजली पोल से टकरा गई । हादसे में चारों लोग घायल हो गए । चारों को अस्पताल ले जाया गया , जहां जयंत पिता राजेंद्र देसाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जयंत की पार्टी मनाने के लिए ही दोस्त कार से गए थे । नानाखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार जयंत ( 23 ) पिता राजेंद्र देसाई का 8 अप्रैल को जन्मदिन था । देर रात तीन अन्य दोस्त उसे उसके घर से पार्टी मनाने का कह कर ले गए । रात 12 बजे के आसपास इंदौर रोड पर गिरीश पेट्रोल पंप के पास कार बिजली के पोल से टकरा गई । इससे ड्राइवर सीट के पास बैठा जयंत समेत उसके तीन दोस्त भी घायल हो गए । डॉक्टरों ने जयंत को मृत घोषित कर दिया । जयंत के साथ बैठे युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है । घायलों के अन्य मित्र रवि पाटीदार ने बताया कि वैसे जयंत रोजाना करीब 10.30 बजे तक घर चला जाता था , लेकिन बुधवार रात 11.45 बजे तीन दोस्तों के साथ पार्टी मनाने घर से निकला ।इंदौर रोड पर पंहुचा ही था कि पेट्रोल पंप के सामने कार के लेफ्ट साइड वाला हिस्सा इलेक्टिक के पोल से टकरा गया । इसके कारण जिस तरफ जयंत बैठा था । ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । दो भाई थे , एक को पैरालिसिस जयंत की पत्नी फिलहाल गर्भवती है । उसके दोस्तों के अनुसार जयंत का एक भाई है । इसके पहले ही जयंत का भाई भी दुर्घटना का शिकार हो चुका है । वह पैरालिसिस की हालत में घर पर ही है । जयंत के जाने के बाद घर में काम करने वाला कोई नहीं है ।
सोमवार से फिर दर्शन देंगे बाबा महाकाल : ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल , 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन ; वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री उज्जैन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून ( सोमवार ) से खुलेगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई । गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है । गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था , जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे । बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे । दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे । श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे । मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा । 6 से 8 , 8 से 10 , 10 से 12 , 12 से 2 , 2 से 4 , 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा...

0 Comments