भारत में कई जगह ऐसी है जो बेहद खतरनाक है यहां जाने का मतलब है। मौत को निमंत्रण देना क्योंकि यहां पल-पल मौत मंडराती रहती है। इन्हें भारत की सबसे डरावनी जगह भी कह सकते हैं इन जगहों पर टेंपरेचर कहीं बहुत ज्यादा है तो कहीं बहुत ही कम कहीं भूत दिखते हैं तो कहीं से गुजर ना भी है मुश्किल जी हां ऐसे ही 10 जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।

1. किश्तवाड़ कैलाश रोड -: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ कैलाश रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है। यहां एक तरफ गहरी खाई और दूसरी तरफ हमेशा चट्टानों से टकराने क डर बना रहता है। रोड कई जगह पर इतनी सकरी है कि एक बार में सिर्फ एक ही गाड़ी निकल सकती है। यहां ड्राइविंग के लिए जाना मौत के मुंह में जाने से कम नहीं है। आप खुद ही देखिए इन लोगों को कितने शकरें रास्ते पर गाड़ी चला रहे हैं। वैसे यहां इलाका माउंटेनर्स के लिए 1990 के दशक में बंद कर दिया गया था।

2. ड्रेॉस(Dras) -: दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह ड्राश(Dras) को भारत भारत की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। इसका कारण यहां का टेंपरेचर है। यहां माइनस 60 डिग्री टेंपरेचर जा चुका है। यह भारत की सबसे ठंडी जगह है। ड्रास भारत में जम्मू कश्मीर राज्य के कारगिल जिले का एक नगर है। कारगिल वॉर के समय यहीं से युद्ध लड़ा गया था।  इसे गेटवे ऑफ लद्दाख भी कहा जाता है।

3. कैलाश मानसरोवर-: इस ट्रैक पर चलने के लिए 18000 फीट ऊपर चढ़ना पड़ता है। यह रास्ता बेहद खतरनाक माना जाता है ऊंचे पहाड़ और ठंडा टेंपरेचर यहां के मार्ग को मुश्किल बनाता है। यहां जाने पर सिकनेस, नौयसा , धुंधला विजन जैसी समस्याएं आती है। कैलाश पर्वत पर आज तक कोई नहीं चढ़ सका ऐसी मान्यता है कि कैलाश पर्वत पर शिव शंकर भोलेनाथ रहते हैं। कैलाश पर्वत पर और भी बहुत से रहस्य छुपे हुए हैं, जिनका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया।

4. खार धुंगला (khardung la)-: ट्रैकिंग के दीवानों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट में यह नाम सबसे ऊपर रहता है यह दुनिया का सबसे बड़ा मोटरेबल रोड है जोकि लद्दाख में स्थित है। यह बहुत ही ठंडी जगह है और यहां ऑक्सीजन लेवल बेहद कम है। जो इसे डेंजर प्लेस खतरनाक जगह बनाता है। खार धुंगला भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में हैं।

5. रूपकुंड झील-: उत्तराखंड के पहाड़ों पर 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील एक और जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है तो वहीं दूसरी तरफ इस जगह 

से मिले नर कंकालों का रहस्य अभी तक कोई सुलझा नहीं पाया है। रूपकुंड झील की खोज सन 1942 में ब्रिटिश रेंजर द्वारा की गई थी इसी झील में बर्फ पिघलने के बाद पाए गए कई नर कंकालों का रहस्य आज तक बरकरार है आखिर क्या हुआ था यहां जो इतने सारे लोग मारे गए। आज तक कोई पता नहीं लगा पाया।

6. थार मरुस्थल-: दूर-दूर तक दिखाई देने वाली रेत इससे खूबसूरत बनाती है लेकिन यहां रेगिस्तान बहुत ही खतरनाक माना जाता है यहां गर्मी ज्यादा होती है। अगर आपके पास पर्याप्त खाना व पानी है तो आप कुछ देर रह सकते हैं लेकिन ऐसा ना हुआ भूख प्यास के साथ ही यहां रेत में छिपे ब्लैक कोबरा सांप आपकी जान लेने काफी हे थार मरुस्थल भारत के उत्तर पश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिण पूर्व में स्थित है। यहां अधिकांश तो राजस्थान में स्थित है परंतु कुछ भाग हरियाणा, पंजाब, गुजरात तथा पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों में भी फैला है।

7. बस्तर-: यह छत्तीसगढ़ का छोटा सा जिला है। यहां की कुल आबादी का 70% भाग जनजाति है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है यहां अच्छे जंगलों के साथ नदियां भी है नदियों में इंद्रावती नदी प्रमुख है यहां बड़े पैमाने पर नक्सली गतिविधियां है इसलिए यह नक्सलवादी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यहां पाए जाने वाले नक्सलियों की वजह से ही इसे खतरनाक जगह माना जाता है। और लोग यहां जाने से भी डरते हैं।


                    



8. भानगढ़ का किला-: यह भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगह है भूतों का गढ़ माना जाने वाला राजस्थान का भानगढ़ किला अक्सर चर्चाओं में बना रहता है यहां कई पैरा नॉर्मल सोसाइटी के लोग अक्सर रिसर्च करने आते रहते हैं, किसी ने यहां भूत होने का दावा किया तो किसी ने महज अफवाह करार दिया। बता दे की भारतीय पुरातत्व विभाग ने भी सूर्यास्त होने के बाद यहां जाने के लिए मना कर रखा है इस महल के भूतिया होने के पीछे राजकुमारी रत्नावती और तांत्रिक सिद्धू सेवदा की एक तरफा प्रेम कहानी है यहां के लोगों का कहना है कि जो भी यहां रात में गया वह फिर वापस लौट कर नहीं आया।

9. पंबन ब्रिज-: यहां सबसे खतरनाक शिव ब्रिज है जो तमिलनाडु के रामेश्वरम को सेंट्रल इंडिया से जोड़ता है। 2018 में इस ब्रिज ने 104 साल पूरे किए। इसके नीचे से शिप गुजरते हैं और ऊपर से ट्रेन यह चलने वाली तेज हवाओं के कारण इस सफर को बेहद खतरनाक माना जाता है हम सभी ट्रेन में अक्सर खिड़की वाली सीट पर बैठना पसंद करते हैं, ताकि बाहर के नजारे का आनंद उठा सकें। मगर इस रेलवे ब्रिज से ट्रेन जब गुजरती है तो लोग डर से कांप उठते हैं कोई अनहोनी ना हो जाए इसके लिए आंखें मूंदकर प्रार्थना करते हैं क्योंकि यहां सिर्फ दुर्घटना नहीं बल्कि भीषण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है और इसीलिए इसे भारत का सबसे खतरनाक पुल भी कहा जाता है।

10. डोमस ब्रिज गुजरात-: इस ब्रिज पर हिंदुओं के शवो का दाह संस्कार किया जाता है यहां कई बार असाधारण और हॉरर गतिविधियां महसूस की गई है यहां आने वाले लोगों को अजीब अजीब आवाजें सुनाई देती है। जबकि आसपास कोई नहीं होता बल्कि ऐसा माना जाता है की इस क्षेत्र में हर और मरे हुए लोगों की उपस्थिति रहती है। यहां ज्यादातर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं  लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस ब्रिज पर रूहो का बसेरा है सूर्यास्त होने के बाद अगर आप यहां गए तो आपको यहां चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देगी लोग बताते हैं कि ऐसा तभी होता है जब वहां पर शांति से टहल रहे होते हैं।

दोस्तों जल्दी से कमेंट करके बताइए कि आपको इनमें से सबसे खतरनाक कौन सा लगा।