भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद अपने पति को सेल्फी के बहाने घर की छत पर खड़ा किया और धक्का दे दिया । पहले धक्के में तो युवक संभल गया , लेकिन पत्नी उसे लगातार धक्का देती रही । शुरुआत में युवक को लग रहा था कि पत्नी मजाक कर रही थी , लेकिन ऐसा कुछ नहीं था । तीन मंजिल की इमारत के नीचे गिरने से युवक गंभीर चोट आई । इस दौरान युवक 12 दिन बेहोश रहा । अब उसे होश आया तो उसने खुलासा किया । पत्नी हादसे के पांच दिन बाद ही मायके चली गई है । घायल युवक की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार , घटना प्रोफेसर कॉलोनी के जैन मंदिर की है । प्राइवेट जॉब करने वाले 27 साल के धर्मेंद्र सैनी अपनी पत्नी सुमन यादव , मम्मी , पापा और छोटे भाई के साथ यहां रहते हैं । उनका भांजा शिवम भी पास में ही रहता है । शिवम ने ही धर्मेंद्र को गंभीर हालत में 20 जून की शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया । उस दौरान वह बयान देने की स्थिति में नहीं था , ऐसे में मामले का खुलासा नहीं हो पाया । करीब 12 दिन बाद उसे होश आया , तो पुलिस को बयान लेने के लिए बुलाया गया । मजिस्ट्रेट के सामने दो दिन पहले धर्मेंद्र के बयान लिए गए । उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धक्का दे दिया था । इससे वह छत से करीब 30 फीट नीचे गिर गया था । पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर आरोपी सुमन के खिलाफ FIR दर्ज की है । हालांकि अभी महिला के बयान नहीं हो पाए हैं । घटना कुछ इस तरह बताई जा रही बयानों के अनुसार , सुमन ने धर्मेंद्र से सेल्फी लेने के लिए छत पर चलने को कहा । वह उसके साथ छत पर पहुंचा । सुमन के कहने पर धर्मेंद्र छत की मुंडेर पर बनी दीवार के दोनों तरफ पैर डालकर बैठ गया । इसी दौरान सुमन उससे मजाक करते हुए धक्का देने लगी । पहली बार में तो जैसे - तैसे उसने अपने आप को संभाल लिया , लेकिन सुमन मजाक के नाम पर लगतार धक्का देती रही । मना करने पर भी सुमन नहीं मानी और उसे धक्का दे दिया । इस बार उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया । गंभीर हालत में सुमन और धर्मेंद्र के भांजे शिवम ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । उसके हाथ , पैरे और जबड़े में फ्रैक्चर हैं । इसके अलावा भी शरीर में कई जगह चोटें हैं । पांच दिन बाद पत्नी मायके चली गई परिजनों ने बताया कि घटना के बाद सुमन चार - पांच दिन तक अस्पताल में धर्मेंद्र के पास रही । उसके बाद अपने मायके चली गई । मामले की जांच कर रहे हवलदार आनंद पांडे ने बताया कि महिला का मायका मिसरोद के पास बताया जाता है । अभी उससे संपर्क नहीं हो पाया है । उसे पूछताछ के बाद ही सही कहानी पता चल पाएगी । 30 अप्रैल को ही शादी हुई थी धर्मेंद्र के बड़े भाई सोनू सैनी ने बताया कि इसी लॉकडाउन में 30 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी । दोनों एक - दूसरे को पंसद किया था उसके बाद दोनों परिवार ने मिलकर उनकी शादी करवा दी थी ।
MP में 1476 नए केस , 60 मौतें : राहत पॉजिटिविटी रेट 2 % से नीचे ; चिंता- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 8 हजार के पार ; 28 % मौतें 29 दिन में हुईं
1 जून से अनलॉक शुरू होने से दो दिन पहले मध्यप्रदेश में डेढ़ हजार से कम केस आए हैं । 24 घंटे में 1476 नए संक्रमित आए , जबकि इससे 3 गुना से ज्यादा 5 हजार 59 मरीज ठीक हुए हैं । चिंता की बात यह है कि मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है । कोरोना से अब तक 8 हजार 19 मौतें हो चुकी हैं । इसमें 29 मई को हुई 60 मौतें भी शामिल हैं । प्रदेश में कुल मौतों में से 28 % मई में अब तक हो चुकी है । मई में 29 तारीख तक 2 हजार 207 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है । सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले 24 घटों में सबसे ज्यादा जबलपुर में 7 मौतें हैं । शिवपुरी में 6 , ग्वालियर और बैतूल में 5-5 मौत दर्ज की गई । विदिशा में पिछले 24 घंटे में 13 संक्रमित मिले , लेकिन इस दौरान मरने वालों की संख्या 4 है । इंदौर में 3 और भोपाल में 2 मौतें होना बताया गया है । प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 2 % से नीचे आ गया है , जबकि रिकवरी रेट बढ़ का 95 % ज्यादा हो गया है । एक्टिव केस घटकर 27 हजार 256 हुए प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 27 हजार 256 हो गई है । 24 घंटे में 5 हजार 59 मरीज कोरोना को मात देकर रिकवर हुए हैं , जो नए संक्रमित...

0 Comments