इंदौर में दूल्हे द्वारा शादी से 8 दिन पहले दूर की रिश्ते में अपनी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । इस गलत काम में दूल्हे की बहन मददगार बनी । महिला शादी समारोह में शामिल होने आई थी । शादी के तीन दिन बाद ही पुलिस ने दूल्हे और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया । कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया । घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है । गांव के अनिल पुत्र जुगल ( 28 ) की 16 जुलाई को शादी थी । इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी । वह दूर के रिश्ते में भाभी लगती है । शादी से पहले अनिल ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया । पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है । पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई । दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी । जब मैं अपने घर पहुंची तो मैंने पूरे घटना की जानकारी अपने पति को दे दी । सोमवार को मैं अपने पति के साथ सांवेर थाना पहुंची । यहां दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई । पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया , जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया ।
सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण : 5 हजार रुपए वापस नहीं किए , तो बच्चे को उठा लिया , पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा
आरोपी को परिजनों ने थाने में ही पीटा उज्जैन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बनी फ्रेंड के बच्चे का सिर्फ इसलिए अपहरण कर लिया , क्योंकि उसकी फ्रेंड ने उसे 5 हजार रुपए वापस नहीं किए थे । यह मामला उज्जैन की दमदमा कॉलोनी का है । यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे को आरोपी बहला - फुसलाकर ले गया । शिकायत के बाद माधव नगर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई । सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर महज दो घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । साथ ही , बच्चे को भी सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया । जैसे ही , आरोपी को थाने में पुलिस पकड़ कर लाई , तो परिजनों ने आरोपी को पीट दिया । एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया , दमदमा कॉलोनी निवासी माया मालवीय पति हेमराज मालवीय का बेटा काव्यांश ( 5 ) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था । इसी दौरान वह लापता हो गया । काफी देर तक बच्चा नहीं मिला , तो परिजनों ने माधव नगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई । पुलिस ने भी बिना देर किए बच्चे की खोजबीन शुरू की । जांच के दौरान सेठी नगर में मौजूद एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले । इसमें काव्यांश एक युवक के साथ बाइक पर जाता ...
0 Comments