माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज इलाके में शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान रंजिशन युवक को गोली मार दी गई । युवक थोड़ी दूर तक बाइक से गया फिर सड़क पर गिर गया । लहूलुहान हालत में युवक को देख भीड़ लग गई । घायल लोगों से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा , लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे । किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया । सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची , तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया । पुलिस के मुताबिक माधव नगर अस्पताल के सामने स्थित APM चेंबर के पास कीर्ति नगर निवासी लोकेश उर्फ काजू पिता रामचंद्र ठाकुर को शाम करीब 6 बजे के बाद आयुष उर्फ बच्चा ने पिस्टल से गोली मार दी । आरोपी ने दो फायर किए , जिसमें से एक गोली लोकेश के पेट में लगी । घटना के समय लोकेश फ्रीगंज में बाइक पर बैठा था । गोली लगते ही लोकेश बाइक लेकर जीरो पॉइंट ब्रिज से होता हुआ दरगाह मंडी चौराहे पर पहुंचा । जहां वह अचेत होकर सड़क पर जा गिरा । उसे गिरता देख मौके पर भीड़ लग गई । अस्पताल ले जाने की कहता रहा घायल इसके बाद भीड़ का शर्मनाक चेहरा सामने आया । असल में , घायल का वीडियो वायरल हुआ है , जिसमें घायल लोकेश सड़क पर खून में लथपथ पड़ा है । वह वीडियो बनाने में मशगूल भीड़ से अस्पताल ले जाने की गुहार लगा रहा है ,लेकिन लोग उसकी कहानी सुनने रहे हैं । वहीं , एक तो पैरों से इशारे कर ये बताने में लगा है कि गोली किस हिस्से में लगी है । इधर , जैसे - तैसे पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया । पुरानी रंजिश में हमला माधव नगर अस्पताल के सामने गोलियों की आवाज से अफरा - तफरी मच गई । बताया जा रहा है , आयुष के साथ उसका साथी भी था । जो आयुष के साथ भाग निकला । वहीं , घायल लोकेश के साथ भी एक युवक था । गोली चलते ही वह युवक भी बाइक छोड़कर भाग निकला । पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया , आरोपियों और घायल के बीच रंजिश चल रही थी । इसे लेकर ही हमला हुआ है । आरोपी आयुष के दो अन्य गाड़ियों पर उसके साथी भी आए थे , उनकी भी जांच की जा रही है ।
सोमवार से फिर दर्शन देंगे बाबा महाकाल : ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल , 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन ; वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री उज्जैन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून ( सोमवार ) से खुलेगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई । गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है । गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था , जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे । बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे । दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे । श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे । मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा । 6 से 8 , 8 से 10 , 10 से 12 , 12 से 2 , 2 से 4 , 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा...

0 Comments