• माधवनगर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 5 मौत • प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा , कहा- लंग्स इंफेक्शन से मौत हुई उज्जैन में बुधवार रात माधव नगर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया । इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शेरे भी शामिल थे । इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया । पुलिस से धक्का - मुक्की की और विकास प्राधिकरण के सीईओ सुजान सिंह रावत को भी मारने के लिए पहुंचे । अधिकारी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया तो लोगों ने लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया । रावत अस्पताल के प्रभारी भी हैं । उधर , रावत के मुताबिक जिन मरीजों की मौत हुई है , उन सभी को लंग्स में इंफेक्शन था । ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत नहीं हुई । वहीं , गुरुवार शाम भी भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर चेहरे पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने लगे । साथ ही , मौत के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । परिजन का आरोप , ऑक्सीजन की कमी से मौत अस्पताल में 123 मरीज भर्ती हैं । इनमें से 60 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है । बुधवार को आपूर्ति नहीं होने से रात करीब 12 बजे ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी । केवल आधे घंटे तक मरीजों को दी जा सकने जितनी ऑक्सीजन बची थी । इस बीच बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शेरे ने सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज डाला कि माधव नगर अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों की जान खतरे में है । ये स्टेटस देर रात 11.50 बजे डाला गया । इसके बाद एक के बाद एक 5 मरीजों की जान चली गई । जितेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया कि कल तक सब ठीक था । रात को बात भी हुई । उन्होंने ही बताया कि ऑक्सीजन खत्म हो रही है , जान खतरे में है । डॉक्टर ने कहा -8 की मौत हुई उज्जैन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के कारण शहर में ऑक्सीजन की कमी होने लगी है । माधव नगर अस्पताल के पूर्व प्रभारी डॉ . भोजराज शर्मा ने बताया कि पिछले 36 घंटे में माधव नगर अस्पताल में 8 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है । यह सभी मौत लंग्स में इंफेक्शन के कारण हुई । डॉ . शर्मा ने यह मानने से इनकार किया कि ऑक्सीजन की कमी के चलते इन मरीजों की जान गई । बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र की मौत से गुस्साए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पहले तो माधव नगर अस्पताल में पत्थर फेंके और फिर पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की । करीब 20 मिनट तक अस्पताल में अराजकता का माहौल बना रहा । उधर , बीजेपी के नेता ओम जैन ने अपने कार्यकर्ताओं की गलती से इंकार कर दिया और ऐसी किसी भी घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर दी ।
सोमवार से फिर दर्शन देंगे बाबा महाकाल : ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल , 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन ; वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री उज्जैन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून ( सोमवार ) से खुलेगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई । गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है । गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था , जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे । बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे । दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे । श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे । मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा । 6 से 8 , 8 से 10 , 10 से 12 , 12 से 2 , 2 से 4 , 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा...

0 Comments