उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून से खुल जाएगा । मंदिर में उन श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा , जो 48 घंटे पहले कोरोना की RT - PCR निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ ले जाएंगे । इसके साथ ही हर सिद्धि , काल भैरव और मंगलनाथ मंदिर भी खोल दिए जाएंगे । मंदिर में एक बार में 4 श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे । नए दिशा - निर्देशों के लिए मंदिर समिति की बैठक होगी , जिसमें गाइडलाइन बनाई जाएगी । शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में ये फैसला लिया गया । बैठक में बताया गया कि शहर अब पूरी क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे खोला जाएगा । बृहस्पति भवन में हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव , विधायक पारस जैन , सांसद अनिल फिरोजिया , कलेक्टर आशीष सिंह , एसपी सत्येंद्र शुक्ल समेत अन्य अफसर मौजूद थे । बैठक में उज्जैन शहर को अनलॉक करने को लेकर रजामंदी हुई । वहीं 15 जून से खुलने वाले महाकाल मंदिर समेत काल भैरव , हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा , ताकि एक मंदिर खोलते से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं पहुंचे । मुख्य मंदिर समेत तीन मंदिरों को छोड़कर सभी मंदिर खुलेंगे बैठक में निर्णय लिया गया , महाकाल मंदिर समेत तीन अन्य मंदिर को छोड़कर बाकी सभी मंदिर शनिवार से खुल जाएंगे । कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महाकाल मंदिर , हरसिद्धि , काल भैरव और मंगलनाथ मंदिर में न सिर्फ देशभर से बल्कि बड़ी संख्या में विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं । ऐसे में 28 जून से महाकाल मंदिर में ऐसे श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा , जो वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हों या फिर 48 घंटे पहले की RT - PCR की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लाए । इसके अलावा मंदिर के बाहर कोरोना टेस्ट के लिए यूनिट भी रखी जा सकती है । अगर कोई श्रद्धालु बिना जानकारी पंहुचा , तो उसका एंटीजन टेस्ट करके भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रवेश मिल सकेगा । मंदिर खोलने से पहले मंदिर समिति की बैठक होगी , जिसमें सभी दिशा - निर्देश तय किए जाएंगे ।
सोमवार से फिर दर्शन देंगे बाबा महाकाल : ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल , 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन ; वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री उज्जैन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून ( सोमवार ) से खुलेगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई । गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है । गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था , जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे । बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे । दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे । श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे । मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा । 6 से 8 , 8 से 10 , 10 से 12 , 12 से 2 , 2 से 4 , 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा...

0 Comments