ग्वालियर - झांसी हाईवे पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है । अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक के शव को सड़क पर रात भर ट्रकों के पहिए रौंदते रहे । बार - बार भारी वाहन गुजरने से शव सुबह तक मांस के चीथड़ों में बदल गया था । हाईवे पर कहीं हाथ तो एक किलोमीटर दूर अंगुलियां मिलीं । हाईवे पर ट्रकों के पहियों के नीचे बार - बार मानवीयता कुचलती रही , लेकिन किसी ने वाहन रोककर देखा तक नहीं । घटना नेशनल हाईवे -44 पर टेकनपुर के पास हुई है । सोमवार सुबह जब लोगों ने हाईवे को खून से सना और मांस के टुकड़े बिखरे देखे तो पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पॉलीथिन में सभी टुकड़े भर लिए हैं । मृतक कौन था और कैसे हादसे का शिकार हुआ यह पता नहीं चल सका है । ग्वालियर - झांसी हाईवे पर टेकनपुर गुरुद्वारा के पास से सोमवार सुबह जब लोग गुजरे तो सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े देखकर सनसनी फैल गई । तत्काल मामले की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी गई । डबरा , टेकनपुर पुलिस वहां पहुंची । हाईवे पर दूर - दूर तक खून के निशान थे । जहां तक नजर जा रही थी वहां तक मास के टुकड़े पड़े दिख रहे थे पर शव कहीं नहीं था । पुलिस अफसरों को समझते देर नहीं लगी कि रात को कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ है और उसे कई वाहनों ने रौंदा है । इस कारण उसके शव के टुकड़े - टुकड़े हो गए हैं । पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को कॉल कर जांच शुरू कर दी । सैकड़ों वाहन शव क ऊपर से गुजरे जिस तरह हाईवे पर शव टुकड़ों - टुकड़ों में मिला है या यह कहें शव के टुकड़े मिले हैं उससे साफ है कि रास्ता पार करते समय किसी व्यक्ति को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी होगी है । व्यक्ति मृत या बेहोश होने के बाद हाईवे पर गिरा होगा । इसके बाद रात भर वहां से गुजरने वाले सैकड़ों भारी वाहन उसके ऊपर से गुजरते गए होंगे । बार - बार भारी वाहनों के पहिए गुजरने से शव मिनटों में टुकड़ों और उसके बाद चीथड़ों में बदलता चला गया । सोमवार सुबह 5 बजे तक यह हाल था कि शव मांस के छोटे - छोटे टुकड़ों में बदलकर सड़क पर चिपका हुआ था । जहां हाथ मिला वहां से एक किलोमीटर दूर मिली अंगुली पुलिस ने नेशनल हाईवे -44 पर पहुंचकर शव के टुकड़े उठाना शुरू किए । जहां से पुलिस ने हाथ का पंजा उठाया उस स्पॉट से एक किलोमीटर दूर हाथ की अंगुली पड़ी मिली है । इसके साथ ही चेहरा तो कहीं मिला ही नहीं है । पेट , पैर भी नहीं मिले हैं । सिर्फ हाथ के पंजे मिले हैं । पुलिस ने हाईवे से शव को खरोंचकर निकाला है । अनुमान है कि ट्रकों के पहियों के साथ शव के चीथड़े दूर - दूर तक गए होंगे । हाईवे से गुजरते हैं एक घंटे में 4 हजार वाहन नेशनल हाईवे -44 पर जिस जगह यह हादसा हुआ है वह टेकनपुर के नजदीक का है । पुलिस यहां भी पता लगा रही है कि कोई व्यक्ति रात के समय दुघर्टना का शिकार हुआ हो । यह हाईवे UP के झांसी , MP के ग्वालियर शहर को जोड़ता है । एक घंटे में 4 से 5 हजार वाहन यहां निकलते हैं । सभी हैवी लोड वाहन होते हैं । ऐसे में यह पता लगाना बहुत मुश्कित है कि हादसा किस वाहन से हुआ और कैसे हुआ । लाइक कमेंट शेयर हमें खबर को और बेहतर करने में मदद करें!
सोमवार से फिर दर्शन देंगे बाबा महाकाल : ऑनलाइन बुकिंग के लिए लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट फुल , 3500 श्रद्धालु करेंगे दर्शन ; वैक्सीनेशन या कोरोना निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री उज्जैन
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून ( सोमवार ) से खुलेगा । इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फुल हो गई । गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है । गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था , जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे । बताया जा रहा है कि मंदिर के IT विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है । दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे । दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे । श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा । नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे । मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा । 6 से 8 , 8 से 10 , 10 से 12 , 12 से 2 , 2 से 4 , 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा...

0 Comments