कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच मध्यप्रदेश में सख्ती बढ़ाई जा रही है । शाजापुर में 7 अप्रैल की रात 8 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है । वहीं , भोपाल , इंदौर और जबलपुर समेत 13 शहरों में भी रविवार के साथ शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा सकता है । हालांकि , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका फैसला जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ा है ।रोको टोको अभियान चलाने की जरूरत बैठक में खजुराहो सांसद और BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और गायत्री परिवार के सदस्य भी मौजूद थे । उन्होंने कई जरूरी सुझाव दिए । भोपाल में आवाज संस्था चलाने वाली रोली शिवहरे ने कहा कि यमराज और चित्रगुप्त के रूप में सड़कों और चौराहों पर रोको टोको अभियान चलाया गया , ताकि इससे लोग प्रेरित हों । इसमें जिला प्रशासन का सहयोग मिला । उन्होंने सुझाव दिया कि धार्मिक आयोजनों की तरह कॉलोनियों के लोगों को कोरोना प्रभावित परिवार की मदद करनी चाहिए । रोली ने विशेष अभियान चलाने की जरूरत भी बताई । छतरपुर के सीनियर डॉक्टर डॉ . सुभाष चौबे ने कहा कि छतरपुर के डॉक्टरों ने निर्णय लिया है कि कोविड काल में कोई भी डॉक्टर क्लीनिक बंद नहीं करेगा । भोपाल में पॉजिटिविटी रेट प्रदेश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट 20 % भोपाल में है । इसके अलावा इंदौर , बड़वानी , नरसिंहपुर और खरगोन में 15 % -15 % , रतलाम में 14 % , बैतूल में 13 % , जबलपुर में 12 % और ग्वालियर और उज्जैन में 9 % पॉजिटिविटी रेट है । प्रदेश के कोरोना संक्रमित रोगियों में से 61 % रोगी होम आईसोलेशन में हैं , जबकि 39 % मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं ।
सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण : 5 हजार रुपए वापस नहीं किए , तो बच्चे को उठा लिया , पुलिस ने दो घंटे में ढूंढा
आरोपी को परिजनों ने थाने में ही पीटा उज्जैन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बनी फ्रेंड के बच्चे का सिर्फ इसलिए अपहरण कर लिया , क्योंकि उसकी फ्रेंड ने उसे 5 हजार रुपए वापस नहीं किए थे । यह मामला उज्जैन की दमदमा कॉलोनी का है । यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे को आरोपी बहला - फुसलाकर ले गया । शिकायत के बाद माधव नगर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई । सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर महज दो घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । साथ ही , बच्चे को भी सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया । जैसे ही , आरोपी को थाने में पुलिस पकड़ कर लाई , तो परिजनों ने आरोपी को पीट दिया । एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया , दमदमा कॉलोनी निवासी माया मालवीय पति हेमराज मालवीय का बेटा काव्यांश ( 5 ) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था । इसी दौरान वह लापता हो गया । काफी देर तक बच्चा नहीं मिला , तो परिजनों ने माधव नगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई । पुलिस ने भी बिना देर किए बच्चे की खोजबीन शुरू की । जांच के दौरान सेठी नगर में मौजूद एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले । इसमें काव्यांश एक युवक के साथ बाइक पर जाता ...

0 Comments